Hanuman Chalisa

अमरनाथ श्रद्धालुओं की संख्या साढ़े तीन लाख के पार

Webdunia
शनिवार, 22 अगस्त 2015 (12:44 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ के मार्ग में रुक-रुककर बारिश होने तथा बादल छाए रहने के बावजूद बालताल और नुनवान पहलगाम आधार शिविर से श्रद्धालुओं का नया जत्था हिमलिंग के दर्शनों के लिए शनिवार को रवाना हो गया। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साढ़े तीन लाख को पार कर गई है।


यात्रा नियंत्रण कक्ष से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग में रातभर बारिश होने के बाद बादल छाए हुए हैं लेकिन यात्रा सुचारु रूप से चल रही है तथा बालताल आधार शिविर से शनिवार सुबह 24 महिलाओं, 2 साधुओं और 1 बच्चे सहित 161 श्रद्धालु रवाना हुए हैं। 16 किलोमीटर लंबी यात्रा तय करने के बाद दोपहर बाद वे गुफा पहुंचेंगे।

उधर नुनवान पहलगाम आधार शिविर से 250 से अधिक श्रद्धालु आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। इस दल में 51 महिलाएं और 50 साधु मौजूद हैं। उधर दर्शनों के बाद विभिन्न ठहराव स्थलों में रुके श्रद्धालुओं ने भी लौटना प्रारंभ कर दिया है।

59 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के 51 दिन तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। इस बीच हिम शिवलिंग का पिघलना शुरू हो गया है लेकिन श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर पथराव और तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

किसान कल्याण: जो स्वप्न पीएम मोदी ने देखा, उसे बखूबी पूरा कर रहे माटी के लाल मोहन

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?