Hanuman Chalisa

लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही अमरनाथ यात्रा

Webdunia
शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 (16:45 IST)
जम्मू। सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में पिछले सप्ताह हिज्बुल मुजाहिद्दीन (एचएम) के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में जारी अशांति के कारण अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन स्थगित रही।

 
बुरहान वानी के मारे जाने के बाद उत्पन्न हालात के कारण 1 सप्ताह से भी कम समय के भीतर दूसरी बार यात्रा स्थगित की गई है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में अशांति के कारण गुरुवार को स्थगित कर दी गई यात्रा शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही तथा जम्मू शहर में भगवती नगर आधार शिविर से घाटी की ओर यात्रियों को लेकर किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
 
अधिकारी ने बताया कि दोपहर में स्थिति की समीक्षा की जाएगी और यात्रियों को आगे जाने की अनुमति देनी चाहिए या नहीं देनी चाहिए? इस पर निर्णय लिया जाएगा।
 
अधिकारी ने बताया कि घाटी में हिंसा के बाद पहली बार 9 जुलाई को यात्रा रद्द की गई थी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 11 जुलाई को शाम में यात्रा फिर शुरू की गई ताकि रात के दौरान वाहन अशांत क्षेत्रों से निकल जाए।
 
अधिकारियों ने कश्मीर घाटी के कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है ताकि सुरक्षा बल के जवानों पर पत्थर फेंके जाने की घटनाओं से बचा जा सके। सरकार ने कहा है कि आतंकी बुरहान की 8 जुलाई को हुई मौत के बाद कश्मीर घाटी में हिंसा की घटनाओं में सुरक्षा बलों के 1,500 से अधिक जवान घायल हो गए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पर्यावरण दिवस: जब आखिरी नदी सूखेगी, तब इंसान क्या करेगा?

Instagram यूज़र्स के लिए बड़ा अलर्ट! Meta AI की खामी से हैक हुए अकाउंट, कंपनी ने जारी की चेतावनी

दिल्ली होटल अग्निकांड : लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड में

अगला लेख