Hanuman Chalisa

अमित शाह का राहुल पर हमला, एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं कांग्रेस अध्‍यक्ष

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 2 मार्च 2019 (19:09 IST)
भोपाल। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ हुई एयर स्ट्राइक पर अब सियासी तकरार शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के उमरिया पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एयर स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सारे विपक्षी नेता एयरफोर्स ने जो एयर स्ट्राइक की है उस पर सवाल उठा रहे हैं।
 
अमित शाह ने सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप सवाल उठा रहे हो कि एयर स्ट्राइक हुई या नहीं। पाकिस्तान के मीडिया ने मान लिया, सेना ने मान लिया, संसद ने मान लिया, आतंकी संगठनों ने मान लिया। लेकिन ममता दी और राहुल गांधी नहीं मानते हैं। मैं कहता हूं शर्म करो, शर्म करो। ये देश के जवानों के पराक्रम पर शंका कर रहे हैं, इन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
 
भाजपा अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि जो कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही उसने कभी आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की। कांग्रेस में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो पाकिस्तान और आंतकियों को मुंहतोड़ जवाब दे सके। अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देश के बता दिया कि अब पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि जब देश संकट का सामना कर रहा हो तब विपक्षी दल पाकिस्तान को खुश करने वाली भाषा बोल रहे हैं। शाह ने इसे वोट बैंक की राजनीति बताते हुए कहा कि बीजेपी भी विपक्ष में रही लेकिन कभी पाकिस्तान को खुश करने वाली भाषा नहीं बोली।

विजय संकल्प बाइक महारैली का शुभारंभ : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विजय संकल्प बाइक महारौली का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में एक करोड़ से ज्यादा पार्टी के कार्यकर्ता बाइक महारैली में निकले हैं। जिनका लक्ष्य एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनाना है।
 
शाह ने कहा कि ये भी एक विश्व रिकॉर्ड है कि मोदी जी की जिताने के लिए एक करोड़ से अधिक मोटरसाइकिलें एक साथ निकली हैं। भाजपा नेता ने कहा कि बीजेपी लोकसंपर्क के आधार पर चुनाव लड़ती है।

जब सरकार में रहे तब जनकल्याण और जब चुनाव में जाएं, तो जनसंपर्क ही बीजेपी का तरीका है। चाहे 22 करोड़ लाभार्थियों का संपर्क हो, कमल दीपावली हो, चाहे बाइक रैली हो, ये सभी अभियान लोकसंपर्क के लिए ही हैं और इनके माध्यम से हम 2019 के चुनाव के पहले हर मतदाता तक पहुंचेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख