rashifal-2026

अमिताभ बच्चन के खिलाफ कोर्ट में याचिका

Webdunia
बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:31 IST)
मेरठ। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और अन्य के खिलाफ भावनाएं आहत करने को लेकर न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने के लिए याचिका दी गई है। न्यायालय ने थाना सिविल लाइन पुलिस से रिपोर्ट तलब कर सुनवाई के लिए आठ अक्टूबर की तारीख तय की है।
मेरठ की निवासी रश्मि पुत्री राजीव कुमार की तरफ से अधिवक्ता वर्षा शर्मा ने एसीजेएम पंचम न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता के अनुसार वे बचपन से नवदुर्गा के व्रत रखती आ रही हैं। 
 
याचिकाकर्ता के अनुसार, टीवी पर दिखाए जाने वाले गुजरात टूरिज्म के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन द्वारा बोले गए वाक्य कि 'नवरात्र बिना गुजरात कहां और गुजरात बिना नवरात्र कहां' से याचिकाकर्ता की भावनाएं आहत हुई हैं।
 
याचिकाकर्ता का कहना है कि उसे नवरात्र बिना गुजरात कहां पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गुजरात बिना नवरात्र कथन पर आपत्ति है। यह हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। 
 
याचिकाकर्ता ने अदालत से इस मामले में अभिताभ बच्चन के साथ ही विज्ञापन से संबंधित सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला