अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य ठीक, एंजियोप्लास्टी की खबरों को बताया फर्जी

बेटे अभिषेक के साथ देखा इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का मैच

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 मार्च 2024 (09:15 IST)
Amitabh Bachchan news in hindi : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने स्वास्थ्य खराब होने संबंधी अटकलों को शुक्रवार को फर्जी खबर करार देते हुए इसे खारिज कर दिया। इसके साथ ही उनके अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर विराम लग गया है।
 
अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर में खून का थक्का जमने या धमनी अवरुद्ध होने के कारण एंजियोप्लास्टी किए जाने से जुड़ी कुछ खबरें मीडिया में आने के बाद शुक्रवार को उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया मंचों पर चिंता व्यक्त की।
 
अस्पताल जाने की खबरें सामने आने के कुछ घंटों बाद शाम को, इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में माझी मुंबई बनाम टाइगर्स ऑफ कोलकाता के बीच मैच के दौरान अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक की फोटो सामने आई।
 
 
दोपहर में खबरें आनी शुरू हुईं जिनमें कहा गया कि वह नियमित जांच के लिए कोकिलाबेन अस्पताल गए थे। अन्य खबरों में कहा गया कि उन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ताकि उनके पैर में ब्लॉकेज को दूर किया जा सके। कुछ खबरों में यह भी बताया गया कि अवरुद्ध धमनी के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी बोले- 'आप-दा' वालों ने दिल्ली को 'एटीएम' में तब्दील किया

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, बोले- 'वैगनआर' में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ईरान में 3 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

बागेश्वर बाबा के बयान से फिर बवाल, धीरेन्द्र शास्त्री की महाकुंभ की मौतों पर विचित्र टिप्पणी

अगला लेख