UP में मांस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक, 59 कर्मचारी हुए बेहोश

Webdunia
गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (17:24 IST)
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रोरावर क्षेत्र में गुरुवार को एक मांस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक होने से 59 कर्मचारी बेहोश हो गए, सभी को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। जिला प्रशासन ने इस मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं।

एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह ने बताया कि रोरावर थाना क्षेत्र के टकलसपुर इलाके में एक मांस फैक्टरी में अमोनिया गैस का पाइप फट जाने से रिसाव शुरू हो गया और गैस के संपर्क में आने से लोग बेहोश होने लगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हारिस मंसूर खां ने बताया कि गैस के संपर्क में आने से करीब 59 कर्मचारी बेहोश हो गए और उन सभी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

खां ने बताया कि कुछ लोगों को ऑक्सीजन लगानी पड़ी थी, मगर उनकी हालत अब तेजी से ठीक हो रही है और उम्मीद है कि शाम तक सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने इस मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं और एहतियात के तौर पर फैक्टरी के सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं।Edited by : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Dhar: जनपद सीईओ पर बलात्कार का आरोप, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु हादसे पर सरकार से मांगा जवाब, RCB की जीत के जश्न में 11 लोगों की हो गई थी मौत

Axiom Mission : शुभांशु शुक्ला अं‍तरिक्ष में नया इतिहास लिखने को तैयार, 10 जून को भरेंगे उड़ान

दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन का कैसे चलता है खर्च, नए पोप कैसे बढ़ा सकते हैं आमदनी

CRS की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, वर्ष 2022 में Covid 19 से हुईं 86.5 लाख मौतें

अगला लेख