प्रयागराज में इफ्को कंपनी में आधी रात को अमोनिया गैस का रिसाव, दो अधिकारियों की मौत

Webdunia
बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (08:03 IST)
प्रयागराज। प्रयागराज के फूलपुर में स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFCO) में मंगलवार देर रात अमोनिया गैस के रिसाव से 2 अधिकारियों की मौत हो गई।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे फूलपुर स्थित इफको के यूरिया प्लांट में अमोनिया गैस पाइप में गडबडी की वजह से गैस रिसाव होने लगा जिससे वहां अफरातफरी मच गई और 15 कर्मचारी वहीं फंस गए और अचेत होकर गिरने लगे।
 
वहां मौजूद सहायक प्रबंधक (यूरिया) वीपी सिंह और सहायक प्रबंधक (ऑफसाइट) अभयनंदन कुमार ने गैस रिसाव रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों अधिकारी भी गैस के असर से अचेत हो गये और गंभीर रूप से झुलस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गैस से प्रभावित सभी 15 कर्मचारियों को अस्पताल भेजा गया लेकिन दोनों अधिकारियों को नहीं बचाया जा सका। अभी 13 लोगों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रात को गैस रिसाव रोक दिया गया था। घटना की जांच की जा रही है।
 
कहा जा रहा है कि अमोनिया गैस का रिसाव पाइप में लीकेज की वजह से हो सकता है। फिलहाल रिसाव को रोक दिया गया है। चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख