Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा में होगा अमरिंदर की पार्टी का विलय!

हमें फॉलो करें भाजपा में होगा अमरिंदर की पार्टी का विलय!
, शनिवार, 2 जुलाई 2022 (15:58 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लदंन से लौटने के बाद अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भाजपा में विलय कर सकते हैं। भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने शनिवार को यह दावा किया।
 
अमरिंदर रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद लंदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके दल के विलय के संबंध में भाजपा ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन पार्टी की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता ग्रेवाल ने शनिवार को दावा किया कि इस संबंध में फैसला कर लिया गया है।
 
ग्रेवाल ने कहा कि लंदन जाने से पहले अमरिंदर ने भाजपा के साथ अपनी पार्टी के विलय का इरादा जाहिर किया था। उन्होंने कहा कि अमरिंदर लंदन से लौटने के बाद भाजपा में पीएलसी के विलय की घोषणा करेंगे।
 
दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर ने पिछले साल मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी और पीएलसी का गठन किया था।
 
पीएलसी ने साल 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में लड़ा था। बहरहाल, पीएलसी का कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सका था। अमरिंदर खुद पटियाला शहरी सीट से चुनाव हार गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्‍ट्र में स्पीकर चुनाव : MVA के राजन साल्वी का मुकाबला भाजपा के राहुल नार्वेकर से