Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खूबसूरत भाजपा विधायक बोलीं, लोगों की इच्छाएं पूरी करो तो ही पसंद करेंगे...

हमें फॉलो करें खूबसूरत भाजपा विधायक बोलीं, लोगों की इच्छाएं पूरी करो तो ही पसंद करेंगे...
, मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (15:47 IST)
असम के बताद्रावा से भाजपा विधायक अंगूरलता डेका ने पंचायत चुनावों में खड़े हुए उम्मीदवारों से मतदाताओं के साथ सही बर्ताव करने और मुस्कराने को कहा है। डेका वो विधायक हैं, जिनकी खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर जमकर होते हैं। मीडिया में भी वे सुर्खियों में बनी रहती हैं। 
 
एक जनसभा को संबोधित करते हुए अंगूरलता ने कहा कि अगर अंगूरलता लोगों की इच्छाओं को पूरा नहीं करेगी तो क्या लोग उसे पसंद करेंगे? वरिष्ठ नेताओं को पैर मत छुओ। किसी के पैर मत छुओ। आपको सिर्फ मुस्कुराना है। इसके पैसे नहीं लगते। एक मुस्कराहट से आप कुछ भी जीत सकते हैं। सभी मतदाताओं के साथ सौहार्दपूर्ण बर्ताव करें। उनके सवालों के विनम्रतापूर्वक जवाब दें।
 
उन्होंने कहा कि आप (उम्मीदवार) लकी हैं कि आपको चुनाव लड़ने का मौका मिला है। अगर आप अगले 20 साल तक लोगों की सेवा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बात करने का तरीका और बर्ताव का तरीका बदलना होगा। आपको मुस्कराना होगा। अगर हमारे किसी भी उम्मीदवार से आपको शिकायत है तो आप मुझे लिखें। पार्टी कार्रवाई करेगी। 
 
आपको बता दें कि अंगूरलता डेका नेता के साथ साथ मशहूर एक्ट्रेस भी हैं। हाल ही में वे उस समय सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने यह मांग की थी कि ब्रेस्ट फीडिंग के लिए विधानसभा में भी जगह होनी चाहिए। 
 
उल्लेखनीय है कि असम में पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। राज्य के 26 जिलों और 14 सिविल सब डिवीजन्स में 5 और 9 दिसंबर को मतदान होगा। 12 दिसंबर को मतगणना होगी। इस पंचायत चुनाव में कुल 1, 56, 41,456 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 8,12,38,35 पुरुष जबकि 7,51,76,21 महिला मतदाता हैं। राज्य में कुल 23,505 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इनमें से 8,243 को संवेदनशील और 3,665 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुलंदशहर हिंसा : भीड़ की क्रूरता, पहले पत्थर मारा, फिर चलाई गोली, जीप पर लटके शव का वीडियो बनाया...