Ankita Bhandari murder case : चिल्ला नहर से मिला अंकिता का शव, रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर, भाजपा नेता के बेटे पर शिकंजा

Webdunia
शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (10:49 IST)
उत्तराखंड SDRF ने शनिवार की सुबह वनन्तरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश की चिल्ला नहर से बरामद कर लिया है। प्रशासन ने अवैध रूप से बने रिर्सार्ट को ढहा दिया है। इस घटना से उत्तराखंड में मुख्य आरोपी पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य का बेटा बताया जा रहा है।
 
पुलिस ने रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य का बेटा बताया जा रहा है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर सुयाल के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जिसके बाद टीम ने 24 घंटे के अन्दर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही ये राज भी पर्दाफाश हो गया कि अंकिता की हत्या हुई है। एडिशनल एसपी शेखर सुयाल ने बताया कि अंकिता भंडारी का मर्डर हुआ है। उसे आरोपियों ने चीला नहर में फेंक दिया।
 
अंकिता भंडारी की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने रिसार्ट में जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ की। गुस्साई भीड़ ने पुलिस कस्‍टडी में तीनों आरोपितों से मारपीट भी की।
 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट कर कहा, आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख