rashifal-2026

मोदी सरकार के खिलाफ भी अनशन करेंगे अन्ना हजारे

Webdunia
रविवार, 24 दिसंबर 2017 (21:47 IST)
सम्भल। समाजसेवी अन्ना हजारे ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए रविवार को उसके खिलाफ आगामी 23 मार्च को दिल्ली में अनशन करने तथा जेल भरो आंदोलन चलाने का ऐलान किया।
 
हजारे ने यहां नगर पालिका मैदान पर भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय किसान महापंचायत में कहा कि आज देश का किसान बदहाल है। देश में किसानों द्वारा आत्महत्या के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। सरकार ने किसानों के प्रति कल्याणकारी स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को उन्होंने कई बार पत्र भी लिखे लेकिन कुछ नहीं हुआ।
 
उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि मोदी सरकार को मौका देने के लिए वे साढ़े 3 साल तक कुछ नहीं बोले, लेकिन सरकार को किसान की नहीं उद्योगपतियों की चिंता है। उसने लोकपाल को कमजोर कर दिया है। मोदी जो कदम उठा रहे हैं उससे लोकतंत्र खतरे में है और देश हुकुमशाही की तरफ जा रहा है।
 
केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेसनीत संप्रग सरकार के खिलाफ भी पुरजोर अभियान चला चुके हजारे ने किसानों की समस्याओं को लेकर 23 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन करने और देशभर में जेल भरो आंदोलन चलाने का ऐलान किया।
 
हजारे ने कहा कि देश के सभी राज्यों में अनशन के साथ अहिंसक तरीके से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। जब तक किसानों की बात नहीं मानी जाएगी, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने किसानों से अपने आंदोलन को समर्थन देने की अपील भी की। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख