Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Pran Pratishtha : राजस्थान में 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश की घोषणा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pran Pratishtha : राजस्थान में 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश की घोषणा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जयपुर , शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (09:10 IST)
Ram Mandir Pran Pratishtha : राजस्थान विधानसभा सत्र से पूर्व गुरुवार रात को भाजपा विधायक दल की बैठक को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने संबोधित किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) समारोह के मद्देजनर 22 जनवरी को राजस्थान में आधे दिन की छुट्‌टी की घोषणा की।
 
विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और अन्य उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायक मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बैठक में मौजूद नहीं थीं।
 
बैठक के बाद मंत्री सुरेश रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा है कि राज्य में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी, वहीं असम और ओडिशा की सरकारों ने भी 22 जनवरी को आधे-आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।(भाषा
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, 4 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं