लिंगायत मठ के पुजारी शरणारू के खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक और मामला

Webdunia
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (20:32 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में 4 लड़कियों के साथ कथित बलात्कार करने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लिंगायत मठ के पुजारी शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत एक नया मामला दर्ज किया है।
 
पुजारी को बचाने के लिए दबाव की बात से इनकार करते हुए गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि नए मामले की जांच शुरू हो गई है। मामले को लेकर उन पर किसी प्रकार का दबाव होने की बात को खारिज करते हुए ज्ञानेन्द्र ने कहा कि कोई दबाव नहीं है। कानून के सामने कोई बड़ा या छोटा नहीं होता है।
 
पुलिस ने बताया कि शरणारू के अलावा ताजा प्राथमिकी में छह अन्य लोगों को नामजद किया गया है। इससे पहले दो अन्य लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में पुजारी फिलहाल जेल में है।
 
गौरतलब है कि 38 वर्षीय एक महिला की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को मैसूरु के नज़राबाद थाने में ताजा मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उसकी दो बेटियों सहित चार लड़कियों का शरणारू ने यौन उत्पीड़न किया था। इन सभी की उम्र अब 12 से 15 साल के बीच है। इस प्राथमिकी में 6 अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

कहां है शेख हसीना, भारत में या चलीं गईं, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

दो सैन्य अधिकारियों की प्रेम कहानी का दुखद अंत, पूरी नहीं हो पाई कैप्टन पत्नी की अंतिम इच्छा

लॉरेंस भाई नमस्‍ते, मैं आपसे बात करना चाहती हूं, सलमान खान की एक्‍स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लिखी चिट्ठी

EPFO से खुशखबरी! 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को होगा फायदा

भारत ने बताया, क्यों बढ़ा भारत और कनाडा के बीच तनाव?

प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी से MVA को क्यों है खतरा?

Weather Updates: उत्तर भारत के कई इलाकों में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, IMD ने जताया कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

वायनाड में प्रियंका गांधी का मुकाबला सत्यन मोकेरी से, कितनी मजबूत है चुनौती?

कौन था खान यूनिस का कसाई याह्या सिनवार, इजराइल क्यों मानता था दुश्मन नंबर 1?

चौथे दिन भी दिल्ली की हवा जहरीली, 13 निगरानी केंद्रों पर संकेतक रेड जोन में

अगला लेख