Hanuman Chalisa

केरल में एंथ्रेक्स संक्रमण से जंगली सूअरों की मौत, क्यों खतरनाक है यह वायरस, क्या है इसके लक्षण?

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (08:31 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में एंथ्रेक्स संक्रमण के प्रकोप के कारण कई जंगली सूअरों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में जंगली सूअरों में एंथ्रेक्स की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
 
जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि अथिराप्पिल्ली वन क्षेत्र में जंगली सूअरों की मौत होने के बाद, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग और वन विभाग ने जांच शुरू की तथा एंथ्रेक्स संक्रमण की पुष्टि करने के लिए इनके नमूनों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग एंथ्रेक्स के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रहा है।
 
सूअरों पर नजर : स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जंगली सूअर के शवों को निकालने और दफनाने गए लोगों के स्वास्थ्य पर नज़र रखी जा रही है। उन्हें आवश्यक निवारक उपचार भी दिया जा रहा है। यदि जंगली सूअर सहित अन्य जानवर सामूहिक रूप से मरते हुए पाए जाएंगे तो विशेष देखभाल की आवश्यकता होगी। उन्होंने लोगों से ऐसी जगहों पर नहीं जाने के लिए कहा है।
 
क्या है एंथ्रेक्स : एंथ्रेक्स मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला जीवाणु है जो आमतौर पर घरेलू और जंगली जानवरों के संपर्क में आने पर उन्हें प्रभावित करता है। मनुष्यों में यह रोग सामान्यतः पशुओं तथा उनके उत्पादों के सम्पर्क से फैलता है और इसमें मृत्यु दर लगभग 20% तक होती है। एन्थ्रेक्स को विसहरिया, गिल्टी रोग, तिल्ली बुखार आदि अनेकों नामों से भी जाना जाता है। 
 
क्या है मनुष्यों में बीमारी के लक्षणः घाव अथवा कटे हुए संक्रमित त्वचा वाले स्थान पर लाल रंग के घब्बे, सूजन एवं छाले नजर आते हैं। मृत कोशिकाओं के स्थान पर काले रंग के दाग बन जाते हैं। उल्टी, डायरिया, खांसी, श्वांस लेने में कठिनाई आदि लक्षण देखने को मिलते हैं। स्वांस रूकने की वजह से व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख