Hanuman Chalisa

अधिकारी से बात करने के लिए पेड़ पर चढ़ गए मंत्रीजी

Webdunia
सोमवार, 5 जून 2017 (13:19 IST)
जयपुर। मंत्रीजी एक गांव के दौरे पर थे, जब लोगों की शिकायत आई तो उन्हें अधिकारी से बात करने के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ा। वाकया बीकानेर के ढोलिया गांव का है। 
 
मंत्रीजी को जब अस्पताल में नर्स नहीं होने की शिकायत की गई तो उन्होंने अधिकारी से मोबाइल पर बात करनी चाही। अर्जुन मेघवाल ने तुरंत अपना मोबाइल निकाल कर बीकानेर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल का सिग्नल ही गुल था। गांववालों ने कहा कि पेड़ पर चढ़ने से सिग्नल मिल सकता है इसलिए मंत्रीजी के लिए सीढ़ी मंगवाई गई। 
 
सीढ़ी को पेड़ के सहारे रखा गया और उस पर चढ़कर अर्जुन मेघवाल ने निर्देश दिए कि अस्पताल में नर्स नियुक्त की जाए। यह घटना केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया के दावे की सचाई खोलती है। सरकार को डिजिटल इंडिया के लिए अभी और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।  
 
गौरतलब है कि बीकानेर से सांसद अर्जुन मेघवाल पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकल से संसद आने को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इससे पहले भी अर्जुन मेघवाल ने 31 मई को बीकानेर से हनुमानगढ़ तक की यात्रा जनरल कोच में करते हुए आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी थीं।
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख