पुंछ में LOC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान शहीद, 2 जवान घायल

Webdunia
रविवार, 14 जून 2020 (10:42 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य जवान घायल हो गए।

पुंछ और राजौरी जिलों में इस महीने अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तानी गोलीबारी में हुई यह तीसरी मौत है।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से पाकिस्तान ने शनिवार रात शाहपुर-केरनी सेक्टर में गोलीबारी और गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में तीन भारतीय जवान घायल हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जवाबी कार्रवाई में कोई पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुआ है या नहीं।

इससे पहले, राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में चार जून को पाकिस्तान की गोलीबारी में हवलदार पी माथियाझगन शहीद हो गए थे। इसके बाद राजौरी जिले में 10 जून को इसी प्रकार की घटना में नाइक गुरचरण सिंह शहीद हो गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी XAI को 33 अरब डॉलर में बेचा, जानिए क्यों

ट्रम्प का टैरिफ धमाका: कार बाजार पर संकट, चीन की चेतावनी

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

अगला लेख