मुंबई में अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार, भाजपा को याद आया आपातकाल

Webdunia
बुधवार, 4 नवंबर 2020 (09:35 IST)
मुंबई/ नई दिल्ली। 'रिपब्लिक टीवी' के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि यह महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है और इससे आपातकाल के दिनों की याद आती है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोस्वामी को 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
ALSO READ: अर्नब की लड़ाई मीडिया की आज़ादी की लड़ाई नहीं है!
जावड़ेकर ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले की हम निंदा करते हैं। प्रेस के साथ पेश आने का यह तरीका नहीं है। इससे आपातकाल के दिनों की याद आती है, जब प्रेस के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाता था।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की ‘अचानक’ गिरफ्तारी की निंदा की और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की कि गोस्वामी के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाए और मीडिया की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के खिलाफ सरकारी ताकत का इस्तेमाल नहीं किया जाए।
 
विधि मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को ‘गंभीर रूप से निंदनीय, अनुचित और चिंताजनक’ करार दिया।
 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र प्रेस के लोग अगर उनका समर्थन नहीं करते हैं तो वे रणनीतिक रूप से फासीवाद के समर्थन में हैं।
 
अलीबाग पुलिस के एक दल ने मुंबई स्थित गोस्वामी के आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। गोस्वामी को पुलिस वैन में धकेले जाते हुए देखा गया और उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, जानिए 10 खास बातें

संगम और झूंसी में हालात बेकाबू थे, लेकिन सच कोई नहीं बता रहा, प्रत्यक्षदर्शियों की आंखों देखी रिपोर्ट

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

महाकुंभ भगदड़ में मध्यप्रदेश के मृतकों के परिजनों को सरकार देगी 4 लाख की मदद, अब तक 5 की मौत

क्या अब सीबीआई करेगी महाकुंभ भगदड़ की जांच?

अगला लेख