हरियाणा का अर्णव देखेगा पीएम मोदी के साथ चंद्रयान 2 की लैंडिंग

Webdunia
सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (17:45 IST)
हरियाणा में सोनीपत जिले के खरखौदा शहर का अर्णव सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बेंगलुरु में चंद्रयान2 के चांद की सतह को छूने के खास अवसर का साक्षी बनेगा। भारत सरकार की स्पेस क्विज प्रतियोगिता जीतने के कारण अर्णव को यह खास मौका मिलेगा। 
 
इस खबर के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री के साथ बैठकर भारत की इस उपलब्धि को देखना ‍अर्णव के लिए वाकई बड़ी उपलब्धि है। अर्णव खरखौदा में एसीटी कंप्यूटर सेंटर संचालक रामसिंह सैनी और नूतन सैनी का बेटा है। वह 8वीं कक्षा का छात्र है। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भारत सरकार की ओर से स्पेस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में अव्वल रहने वाले प्रत्येक राज्य के दो विद्यार्थियों का चयन चंद्रयान-2 को चांद की सतह पर उतरते हुए लाइव देखने के लिए किया गया है। अर्णव इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा में प्रथम आया था। अब अर्णव से ई-मेल पर सभी जानकारियां मांगी गई हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

9 माह बाद ISS से लौटीं सुनीता विलियम्स, गुजरात के झूलासन में जश्न, क्या है अंतरिक्ष यात्री से कनेक्शन?

Nagpur Violence: कोई दूध लेने गया था तो किसी को पकड़नी थी ट्रेन, अब लड़ रहे हैं जिंदगी की जंग

बुरहानपुर में तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़के लोग

धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, अब क्या है चुनौतियां?

9 माह बाद धरती पर लौटीं भारत की बेटी सुनीता विलियम्स, राजनाथ ने इस तरह दी बधाई

अगला लेख