Hanuman Chalisa

केजरीवाल बोले- कपिल के आरोप सही पाने पर जेल भी जाने को तैयार

Webdunia
सोमवार, 22 मई 2017 (09:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए रविवार को कहा कि अगर कपिल द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो वे जेल भी जाने को तैयार हैं।
 
केजरीवाल ने पार्टी की एक बैठक में पूर्व मंत्री कपिल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि उनके आरोप में कुछ भी सच्चाई पाई जाती है तो मैं जेल भी जाने को तैयार हूं। मिश्रा के आरोपों पर दुख प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अपने धोखा देते हैं तो बहुत दर्द होता है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बहुत से आरोप लगाए गए, जो सभी बेबुनियाद हैं।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल से हटाए गए कपिल मिश्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके 'वाहियात आरोप' जवाब के लायक नहीं है और यहां तक कि उनके विरोधी भी उस पर विश्वास नहीं कर रहे हैं।
 
मिश्रा का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब अपने लोग पीठ में छुरा घोंपते हैं तो दर्द होता है। पार्टी के ट्विटर पेज पर मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है, 'हमारे आंदोलन को पिछले कुछ दिनों में बड़ा हमलों का सामना करना पड़ा है। यह अच्छी खबर है क्योंकि इससे यह बात स्पष्ट होती है कि हम उनके लिए बड़ा खतरा हैं। लोग पूछ रहे हैं कि मैं आरोपों का जवाब क्यों नहीं दे रहा हूं।'
 
उन्होंने कहा, 'ऐसे वाहियात आरोपों पर मुझे जवाब क्यों देना चाहिए। लोगों और यहां तक कि मेरे विरोधियों को इन आरोपों पर यकीन नहीं हो रहा है। अगर मेरे खिलाफ लगाया गया एक भी आरोप सही होता तो अब तक मैं जेल में होता।' (भाषा/वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

ट्रंप की धमकी से बढ़ा युद्ध संकट, गालिबफ बोले- अमेरिका को झेलना होगा नरक

Top News : ट्रंप की धमकी से बढ़ा युद्ध का खतरा, क्रूड में उछाल, भारत में आतंकी साजिश नाकाम

नकारात्मक नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब दें युवा कार्यकर्ता : योगी आदित्यनाथ

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

अगला लेख