केजरीवाल ने लगाया आरोप, BJP ने 25-25 करोड़ में विधायकों को खरीदने की कोशिश की

Webdunia
गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (00:05 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पंजाब में उनकी पार्टी के 10 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश कर खरीदने की कोशिश करने का बुधवार को आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कल (मंगलवार को) हमें पता चला कि उसने (भाजपा ने) 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश कर पंजाब में विधायकों को खरीदने का प्रयास किया।
 
पंजाब में हमारे 10 विधायकों से संपर्क किया गया और वे सभी आज (बुधवार को) संवाददाता सम्मेलन करेंगे और उसे (भाजपा) बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि वे विधायकों को खरीद रहे हैं और सरकारों को तोड़ रहे हैं जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर राज्य में धनबल के जरिए या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय जैसी एजेंसियों का डर दिखाकर विधायकों को खरीदने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' चला रही है।
 
केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा विधायकों को खरीदने के लिए जनता के पैसे का इस्तेमाल कर रही है जिससे देश में महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने गोवा में कांग्रेस के 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि वह अपने विधायकों को भाजपा का शिकार होने से रोक नहीं पाई।
 
उन्होंने कहा कि जो पार्टी विधायकों को खरीद रही है और गलत कर रही है, वह लोकतंत्र के लिए खतरा तो है ही, लेकिन कांग्रेस की भी गलती है। क्यों केवल कांग्रेस के विधायकों को शिकार बनाया जाता है? इतनी कोशिशों के बाद भी वह (भाजपा) हमारे विधायकों को क्यों नहीं खरीद पाती। उन्होंने कहा कि उसने दिल्ली और अब पंजाब में हमारे विधायकों को खरीदने की चेष्टा की लेकिन हमने उसे (भाजपा) बेनकाब कर दिया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

कार से मिले 2 और शव, मुंबई होर्डिंग हादसे में 16 की मौत

गर्मी के तेवर हुए और भी तीखे, जैसलमेर में 44 और दिल्ली-NCR में पारा 42 डिग्री पर पहुंचा

live updates : यूपी में पीएम मोदी की 4 सभाएं, ओडिशा में गरजेंगे खरगे और नड्डा

BJP ने EC से की राहुल गांधी की शिकायत, सैनिकों पर दिया था बयान

Money Laundering Case : अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ ED की चार्जशीट दाखिल, करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप

अगला लेख