अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला, दिल्ली पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 31 मार्च 2022 (13:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आठ लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है तथा यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के संबंध में दिए गए केजरीवाल के बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री के आवास पर तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कल्सी ने कहा, भारतीय दंड संहिता की धारा 186 (सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा डालना), 188 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन), 353 (सरकारी कर्मचारी को हमला या आपराधिक बल के जरिए कर्तव्य निर्वहन से रोकना) और सार्वजनिक संपत्ति क्षति रोकथाम अधिनियम की धारा तीन के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि पंजाब चुनाव में हार से हताश भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल को मारना चाहती है।

सिसोदिया ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल के आवास पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिए लगाए गए अवरोधकों को क्षतिग्रस्त किया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख