दिल्ली में कांग्रेस को झटका, अरविंदर लवली भाजपा में

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 (17:40 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरविंदरसिंह लवली भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी खत्म हो रही है। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हो गए। लवली और मलिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
 
शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली सरकार में प्रमुख मंत्रियों में शामिल रहे लवली ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं जब एक सप्ताह बाद ही दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने हैं। लवली ने कहा कि पार्टी खत्म हो गई है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके वालिया द्वारा एमसीडी चुनाव में टिकट बेचे जाने के आरोप के विषय को उठाया। उन्होंने कहा कि किसी ने इन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस के कई नेताओं का पिछले दो वर्षों से दम घुट रहा है। (भाषा) 

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

Lok Sabha Elections : कश्मीरी विस्थापितों की कम वोटिंग से BJP निराश, अब बारामुल्ला और अनंतनाग पर जोर

अगला लेख