AIMIM चीफ औवेसी ने दिया 'जेल भरो' अभियान का संकेत, बोले- या तो जेल भेज दीजिए या फिर हमें गोली मार दीजिए

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (07:52 IST)
हैदराबाद। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने कर्नाटक में सीएए और एनआरसी पर एक नाटक में कथित संलिप्तता के लिए एक स्कूल की प्रधानाचार्य और एक छात्र की मां के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की रविवार को आलोचना की।
ALSO READ: CAA, NPR और NRC पर संसद में सरकार का घेराव करेंगे विपक्षी दल
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आलोचकों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाने को लेकर 'जेल भरो अभियान'के भी संकेत दिए। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि भारत की सभी जेलों में केवल 3 लाख लोगों को ही रखा जा सकता है। अगर हम सभी सड़कों पर आ जाएं तो भारत की जेलें कम पड़ जाएंगी। आप (या तो) हमें जेल में रखिए या फिर हमें गोली मार दीजिए।
 
औवेसी ने कर्नाटक के बीदर में हुई उस घटना की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर कोई मोदी के खिलाफ बोलता है, तो उसके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। मैं नरेन्द्र मोदी को बताना चाहता हूं कि हम इसके खिलाफ 'जेल भरो' अभियान शुरू करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि भारत की सभी जेलों में केवल 3 लाख लोगों को ही रखा जा सकता है। अगर हम सभी सड़कों पर आ जाएं तो भारत की जेलें कम पड़ जाएंगी। आप (या तो) हमें जेल में रखिए या फिर हमें गोली मार दीजिए।
 
औवेसी ने यह बात सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी की ओर से आयोजित महिलाओं की विरोध सभा में कही।
 
गौरतलब है कि कर्नाटक पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश रक्षयाल की शिकायत के आधार पर 26 जनवरी को स्कूल के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था।
 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने नाटक के लिए छात्रों का 'इस्तेमाल' किया, जहां उन्होंने सीएए और एनआरसी को लेकर मोदी को 'गाली' दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

अगला लेख