जोधपुर जेल में आसाराम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (08:01 IST)
जोधपुर। राजस्थान की जोधपुर जेल में सजा काट रहे आसाराम की तबीयत मंगलवार देर रात अचानक खराब हो गई। सीने में दर्द के बाद उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मीडिया खबरों के अ‍नुसार, आसाराम को पहले जेल की डिस्पेंसरी में प्रारंभिक इलाज दिया गया। यहां उनकी ईसीजी की गई और फिर उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
आसाराम समर्थकों को इसकी खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाकर घर रवाना कर दिया। 
 
उल्लेखनीय है कि आसाराम को यौन शोषण मामले में 31 अगस्त 2013 को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। 2018 में जोधपुर स्पेशल कोर्ट ने आसाराम को पोक्सो कानून के तहत आजीवन कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

सम्बंधित जानकारी

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने की कहानी, Train के सुरंग में पहुंचते ही धमाका, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

भारत में भी हो चुकी है Train Hijack की घटनाएं, 300-400 माओवादियों ने किया था ट्रेन पर कब्जा

पहलवान दे सकते हैं WFI का निलंबन रद्द करने के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी व्यवस्था

भारत के वो 13 शहर जहां आपका दम घुट जाएगा, कैपिटल में दिल्‍ली सबसे जहरीला, 2024 की इस रिपोर्ट में खुलासा

Gold Rate : सोने में 3 दिन की गिरावट थमी, 10 ग्राम की इतनी कीमत, चांदी के भाव गिरे

अगला लेख