इलाज के लिए रायगढ़ के खोपोली पहुंचे आसाराम बापू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 अगस्त 2024 (11:09 IST)
asaram news : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर केंद्रीय कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू बाबा आसाराम बापू को हृदय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के खोपोली में एक अस्पताल में लाया गया है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसाराम (83) को मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में रात करीब आठ बजे मुंबई से करीब 70 किलोमीटर दूर खोपोली में एक आयुर्वेदिक अस्पताल के हृदय देखभाल क्लीनिक में लाया गया। आसाराम का अगले सात दिन तक इस चिकित्सा केंद्र में हृदय संबंधी बीमारी के लिए उपचार किया जाएगा।
 
आसाराम को सितंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था। राजस्थान उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को आसाराम को महाराष्ट्र के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में पुलिस हिरासत में उपचार कराने की अनुमति दी थी। इसके बाद उसे विमान से मुंबई लाया गया। उसके साथ जोधपुर पुलिस का एक दल और दो सहायक हैं।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद आसाराम को खोपोली में स्थित अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा के तौर पर अस्पताल में रायगढ़ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
 
राजस्थान उच्च न्यायालय ने आसाराम को पैरोल देते हुए कुछ शर्तें लगाई थीं जिसके तहत 4 पुलिसकर्मी उसके साथ रहेंगे। उसके साथ 2 सहायकों को आने की भी अनुमति दी गई थी।
 
इससे पहले, उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम की सजा को निलंबित करने की याचिकाएं खारिज कर दी थीं। उसे 2013 में अपने आश्रम में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में इंदौर में गिरफ्तार किया गया था और 2018 में एक विशेष बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अदालत ने उसे सजा सुनायी थी।
 
गुजरात की एक अदालत ने जनवरी 2023 में एक महिला अनुयायी से जुड़े एक दशक पुराने यौन शोषण मामले में उसे दोषी ठहराया था तथा उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सूरत की पीड़िता ने आसाराम पर 2013 में उसके आश्रम में बार-बार उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

सम्बंधित जानकारी

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख