Hanuman Chalisa

अशोक चव्हाण बोले, एमवीए में कोई छोटा या बड़ा भाई नहीं, हम सब जुड़वां भाई की तरह

Webdunia
मंगलवार, 23 मई 2023 (22:42 IST)
MVA: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांगेस नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने मंगलवार को कहा कि महाविकास आघाड़ी (MVA) में कोई बड़ा या छोटा भाई नहीं है बल्कि हम तीनों सहयोगी पार्टी साथ पैदा हुए भाइयों की तरह हैं। महाविकास आघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना (UBT) शामिल है।
 
चव्हाण ने कहा कि एमवीए गठबंधन ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर अभी फैसला नहीं किया है। पूर्व मुख्यमंत्री, आगामी लोकसभा चुनाव के सिलसिले में कांग्रेस नेताओं के साथ हुए बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
 
पत्रकारों द्वारा एमवीए में 'बड़ा भाई' या 'छोटा भाई' को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में चव्हाण ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है 'हम तीनों पार्टी एक साथ पैदा हुए भाई की तरह हैं'। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के बाद महाविकास अघाड़ी अगले साल होने वाले आम चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए तैयारियों में जुट गई है।
 
चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने अगले साल होने वाले चुनाव के लिए प्राथमिक स्तर की बातचीत शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पिछली बार हमने 26 लोकसभा सीटों (महाराष्ट्र में) पर चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार स्थिति पिछली बार से बेहतर होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 26 सीटों में से केवल 1 सीट पर जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव के अलावा महाराष्ट्र में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, छूट के दायरे से बाहर सभी को पास करना होगा TET

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

देवास में दर्दनाक हादसा, फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

अगला लेख