गहलोत बोले, सरिस्का जंगल की आग पर लगभग काबू पा लिया गया

Webdunia
गुरुवार, 31 मार्च 2022 (17:50 IST)
जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का बाघ अभयारण्य के जंगलों में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गहलोत ने ट्वीट किया कि प्रशासन ने सरिस्का की आग पर मोटे तौर पर नियंत्रण कर लिया है एवं अब एक सीमित जगह पर थोड़ी आग बाकी है जिसे भी जल्द बुझा लिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि सरिस्का जंगल में लगी आग को लेकर कल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई। मैंने उन्हें आश्वासन दिया था कि आग पर आज गुरुवार शाम या कल शुक्रवार सुबह तक काबू पा लिया जाएगा। प्रशासन ने सरिस्का की आग पर मोटे तौर पर नियंत्रण कर लिया है।
 
उन्होंने कहा कि सरिस्का के जिस क्षेत्र में आग लगी वह पहाड़ी इलाका है, जहां दमकल की गाड़ियां पहुंचने में परेशानी आई थीं, पर हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल से आग पर काबू पा लिया गया है। 400 से ज्यादा वनकर्मी व ग्रामीण लगातार इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सरिस्का के जंगलों में रविवार शाम को आग लग गई थी, जो लगभग 10 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैल गई। आग बुझाने के लिए वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख