असम सरकार देगी 22 हजार सरकारी नौकरियां, सीएम सरमा ने की घोषणा

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (11:40 IST)
Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने घोषणा की है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत मौजूदा सरकार में सरकारी पदों पर 1 लाख (1 lakh) लोगों की भर्ती की योजना के तहत अगले 2 महीने के भीतर 22 हजार पदों के विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे।
 
एक आधिकारिक समारोह में सरमा ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत श्रेणी-3 और श्रेणी-4 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पिछली असम सीधी भर्ती परीक्षा (एडीआरई) के 514 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सरमा ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उनके कार्यकाल के दौरान अभी तक कुल 87,402 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।
 
उन्होंने कहा कि 1 से 2 महीने के भीतर अन्य 22 हजार पदों को भरने के लिए भर्ती के विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे। इस कदम से भर्तियों की कुल संख्या पहले के वादे से कहीं अधिक हो जाएगी। भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान असम में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था।
 
सरमा ने कहा कि असम के बेरोजगार युवाओं को 1 लाख नौकरियां देने के फैसले को राज्य मंत्रिमंडल ने 2021 में अपनी पहली बैठक में ही मंजूरी प्रदान कर दी थी लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी और तीसरी लहर के कारण प्रक्रिया में देरी हुई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रसार में कमी के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई और राज्य में मौजूदा सरकार के दूसरे साल के कार्यकाल तक लगभग 86,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का काम पूरा किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

क्या थम जाएगा रूस यूक्रेन युद्ध, ट्रंप और पुतिन में किस बात पर बनी सहमति?

धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स समेत 4 अंतरिक्ष यात्री, फ्लोरिडा में क्रूज 9 का सफल स्प्लैश डाउन

LIVE: सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी, 9 माह बाद शुभ घड़ी आई

Meerut : लंदन से लौटे पति की बॉयफ्रेंड से मिलकर हत्या, शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में सील किए

BJP पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- औरंगजेब की कब्र हटाएं तो नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को भी बुलाएं

अगला लेख