असम मंत्रिमंडल में विस्तार, सात नए मंत्री शामिल

Webdunia
गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (12:07 IST)
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए उसमें सात लोगों को शामिल किया।
 
राजग सरकार के 2016 में सत्ता में आने के बाद सोनोवाल सरकार के मंत्रिमंडल में यह पहला विस्तार है।
शामिल किए गए सात मंत्रियों में से चार कैबिनेट मंत्री हैं वहीं तीन राज्य मंत्री हैं।
 
राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल जगदीश मुखी ने भाजपा के सिद्धार्थ भट्टाचार्य, भाबेश कलिता, सम रोंघांग, तपन गोगोई और पियूष हजारिका, असम गण परिषद् (एजीपी) के फनी भूषण चौधरी और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चंदन ब्रह्मा को पद की शपथ दिलाई।
 
इन सातों में से एजीपी और बीपीएफ के विधायक राज्य की पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान मंत्री रह चुके हैं।
 
सर्बानंद सोनोवाल के मंत्रिमंडल ने 11 मंत्रियों के साथ 24 मई 2016 को कार्यभार संभाला था। इनमें मुख्यमंत्री, कैबिनेट के आठ मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले दो राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी।
 
असम मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 19 मंत्री हो सकते हैं। सात नए मंत्रियों को शामिल किए जाने के बाद भी एक पद रिक्त रहता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख