असम में बड़ा हादसा : ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटने से एक अधिकारी समेत कई लोग लापता

Webdunia
गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (18:20 IST)
धुबरी (असम)। Brahmaputra Boat Capsize : असम की ब्रह्मपुत्र नदी में बड़ा हादसा हो गया है। नदी में नाव पलटने से एक अधिकारी सहित कई लोग लापता हो गए। खबरों के मुताबिक नाव में कई स्कूली छात्र सवार थे। खबरों के अनुसार नाव में 100 यात्रियों के अतिरितक्त 10 बाइक्स भी लादी गई थी। इसमें 15 लोगों को बचा लिया गया है।
 
असम के धुबरी जिले में गुरुवार को ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलट गई। इसके बाद से उसमें सवार एक सरकारी अधिकारी और स्कूली छात्र तथा कई अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
स्थानीय लोगों का दावा है कि नाव में लगभग 100 यात्री सवार थे और उस पर 10 मोटरसाइकल लादी गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि नाव भाषानी जा रही थी और वह धुबरी से लगभग तीन किलोमीटर दूर अडबरी में एक पुल के खंबे से जा टकराई और पलट गई।
 
अधिकारी ने कहा कि अब तक 15 लोगों को बचाया जा सका है। उन्होंने कहा कि नौका पर कई स्कूली बच्चे भी सवार थे और अब तक किसी का पता नहीं चल पाया है।
 
धुबरी सर्कल अधिकारी संजू दास तथा एक भूमि दस्तावेज अधिकारी और एक कार्यालय कर्मचारी भी नाव पर सवार थे और वे किसी इलाके में सर्वेक्षण करने जा रहे थे।
 
दास का पता नहीं चल पाया है जबकि अन्य 2 व्यक्ति तैर कर सुरक्षित बाहर आ गए। स्थानीय लोगों अपनी नाव से बचाव अभियान चलाया। गुवाहाटी के अन्य अधिकारी ने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल के तैराकों की भी मदद ली जा रही है। (भाषा) (symbolic photo)
 
(Edited by Sudhir Sharma)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख