असम में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 124 हुई, 331 लोग अस्पताल में भर्ती

Webdunia
रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (15:20 IST)
गुवाहाटी। असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 124 तक पहुंच गई है और 331 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कम से कम 71 लोगों की मौत हो गई और वहां 272 लोगों का इलाज चल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि जोरहाट जिले के तिताबूर उपमंडल अस्पताल में 4 और लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि गोलाघाट जिले में 49 लोगों की मौत हुई है और 59 अन्य का गोलाघाट सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौत घरों में हुई है, उसकी खबर अधिकारियों को नहीं मिली है।
 
गुरुवार की रात गोलाघाट एवं जोरहाट के 2 चाय बगानों के श्रमिक जहरीली शराब पीने से बीमार हो गए थे। इनमें से 12 की मौत उसी रात हो गई थी। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत सर्मा ने जेएमसीएच में भर्ती लोगों की स्थिति की शनिवार को समीक्षा की।
 
सोनोवाल ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और बीमार लोगों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अपर असम मंडलायुक्त जूली सोनोवाल को इस घटना की जांच करने और 1 महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
 
असम के पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया ने बताया कि गोलाघाट में 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। देश में एक पखवाड़े के भीतर जहरीली शराब से हुई यह दूसरी बड़ी घटना है। इस महीने की शुरुआत में उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में 70 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख