असम राइफल्स के जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, किया सुसाइड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जनवरी 2024 (12:59 IST)
Manipur news in hindi : मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना में कम से कम 6 जवान घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात को साजिक तमपक इलाके में उस समय हुई जब असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाने के बाद खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।
 
मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।'
 
अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मियों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप का दर्द, लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया

भारत की पहली टेस्ला कार के मालिक बने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, क्या है इसमें खास

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?

भारत के लिए कौन सबसे बड़ी चुनौती, चीन या पाकिस्तान, CDS अनिल चौहान ने चेताया

अमेरिका के साथ रिश्ते तो चाहता है भारत, पीटर नवारो का बयान मंजूर नहीं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, जानिए कहां-कहां दिखेगा?

भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे पीटर नेवारो, एलन मस्क के एक्स ने किया बेनकाब

Bihar elections 2025 : बिहार में बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच राजद व कांग्रेस के नेताओं की बैठक

Weather Updates : उत्तरकाशी में फटा बादल, उफान पर नाला, घरों-दुकानों में घुसा पानी, पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 46 हुई

Photos : इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर झिलमिलाई परंपरागत झांकियां, देखें फोटो

अगला लेख