Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 (23:48 IST)
Updated Date: Wed, 24 Jan 2024 (00:04 IST)
कांग्रेस ने पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग के नेतृत्व में 27 सदस्ईय प्रदेश चुनाव समिति का आज गठन किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन सभी नामों को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि समिति में श्री राजा वारिंग को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रताप सिंह बाजवा, अंबिका सोनी, मनीष तिवारी, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखविंदर सिंह रंधावा, नवजोत सिंह सिद्धू, राजेंद्र कौल भट्ठल, रवनीत सिंह बिट्टू, सुखपाल सिंह खैरा, परगट सिंह सहित 27 लोगों के नाम शामिल है। इसके अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल प्रमुख तथा एनएसयूआई अध्यक्ष को समिति में रखा गया है।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें