Hanuman Chalisa

मिजोरम बॉर्डर पर 4 हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, असम सरकार का बड़ा फैसला

Webdunia
बुधवार, 28 जुलाई 2021 (13:38 IST)
मुख्य बिन्दु- 
  • असम-मिजोरम सीमा विवाद और बढ़ा
  • असम सरकार बॉर्डर पर 4000 सुरक्षाकर्मी करेगी तैनात
  • केन्द्र सरकार ने भी किए विवाद सुलझाने के प्रयास
  • असम के सीएम हिमंत ने कहा- जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
गुवाहाटी। असम और मिजोरम के बीच का सीमा विवाद सुलझने के बजाय और उलझता जा रहा है। दोनों ही ओर तनाव बना हुआ है। इस बीच, असम सरकार ने फैसला लिया है कि  मिजोरम की सीमा पर 4000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। दूसरी ओर, केंद्र सरकार की ओर से दोनों राज्यों के बीच तनाव को खत्म करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
 
मंगलवार को गृह मंत्रालय की ओर से संसद में कहा गया था कि राज्यों के बीच मतभेद बातचीत और आपसी सहयोग से ही सुलझ सकते हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने बुधवार को असम और मिजोरम के मुख्य सचिवों और डीजीपी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में समस्या का समाधान निकालने पर चर्चा होगी। 
 
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि वह इनर लाइन फॉरेस्ट रिजर्व में अतिक्रमण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि मिजोरम सीमा पर 4000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि असम की एक इंच जमीन भी पड़ोसी राज्यों की ओर से अतिक्रमण नहीं होने देंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख