Hanuman Chalisa

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद गोवा में कांग्रेस ने दोहराई शक्ति परीक्षण की मांग

Webdunia
शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (13:04 IST)
पणजी। कांग्रेस ने गोवा में सत्तारुढ़ भाजपा पर हमले तेज करते हुए एक बार फिर शक्ति परीक्षण की मांग दोहराई है। हाल ही में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखने के एक दिन बाद पार्टी ने यह मांग की है।


गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चूडांकर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है की सत्‍तारुढ़ पार्टी की वर्ष 2017 में गोवा में सत्ता हड़पने की हरकत राष्ट्रीय स्तर पर उसके खिलाफ रही। उन्होंने बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सत्ता में बने रहने देने के लिए राज्यपाल मृदुला सिन्हा की भी निंदा की।

एग्जिट पोल के नतीजों पर सवाल किए जाने पर चूडांकर ने कहा, बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सत्‍ता में बने रहने की अनुमति देने के राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निष्फल प्रयासों से भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसके विपरीत, गोवा की नाकामयाबी से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर नुकसान हुआ है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

चूडांकर ने कहा कि चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए चेतावनी होंगे, जो कि गोवा विधानसभा को भंग करने की योजना बना रही है। कांग्रेस नेता ने एक बार फिर अपनी पार्टी की शक्ति परीक्षण की मांग दोहराई। पर्रिकर सरकार पर मतदाताओं को हल्के में लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस ने बार-बार कहा है कि उसके पास सरकार बनाने के लिए बहुमत है, जिसे वह सदन में साबित कर देगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख