Delhi : आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति पर लगाया यह आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 12 अप्रैल 2025 (23:26 IST)
Atishi News : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को उस समय एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया जब विपक्ष की नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक आधिकारिक बैठक में मौजूद थे। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसका जवाब देते हुए आतिशी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया।
 
सचदेवा ने रेखा गुप्ता का बचाव करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि वह कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से इस पद तक पहुंची हैं और परिवार के सदस्यों द्वारा जन प्रतिनिधियों का समर्थन करना बिल्कुल सामान्य बात है। आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को मुख्यमंत्री के पति चला रहे हैं। उन्होंने इस स्थिति की तुलना गांवों में अक्सर देखी जाने वाली स्थिति से की।
ALSO READ: मानहानि मामला : आतिशी और संजय सिंह को राहत, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की याचिका खारिज
आतिशी ने अपनी पोस्ट में कहा, इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। जो व्यक्ति एमसीडी, डीजेबी, पीडब्ल्यूडी और डीयूएसआईबी के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति हैं। उन्होंने कहा, पहले हम सुनते थे कि अगर गांव में कोई महिला सरपंच चुनी जाती है, तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालता है लेकिन देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी और सारा सरकारी काम उनके पति संभाल रहे हैं। 
ALSO READ: Delhi: आतिशी ने बजट पर चर्चा के समय में कटौती करने का लगाया आरोप
जवाब में सचदेवा ने कहा, यह हैरानी की बात है कि स्वयं एक महिला होने के बावजूद आतिशी एक महिला नेता का अपमान कर रही हैं। रेखा गुप्ता ने जन सेवा के संकल्प के साथ अपने खुद के परिश्रम से डूसू छात्रसंघ सचिव से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक की यात्रा तय की है। उनके पति द्वारा उनका समर्थन किया जाना न तो गैरकानूनी है और न ही अनैतिक। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख