Hanuman Chalisa

एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लेते थे पैसे, छह गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 22 अप्रैल 2018 (08:45 IST)
जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जौनपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपया निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शनिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि मछलीशहर कोतवाली के उपनिरीक्षक रुद्रभान पाण्डेय और हरीश चन्द्र सिंह स्वाट टीम प्रभारी विश्वनाथ यादव के साथ चुंगी तिराहे मछलीशहर पर बात कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने बैक ऑफ बडौदा के पास दबिश देकर छह आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से 15 एटीएम कार्ड और सात मोबाइल फोन बरामद किए।
 
पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने अपने नाम आजमगढ़ निवासी मंगल देव राजभर, अरविन्द राजभर, नरेन्द्र राजभर, धन्जू राजभर, सूरज और अंगद राजभर बताये। उन्होंने बताया कि वे लोग जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, सुल्तानपुर, मऊ आदि जिलों में बोलेरो वाहन की नम्बर प्लेट बदलकर जाते हैं और सीधे सादे लोगों के एटीएम बदलकर कोड चालाकी से जानकर रुपया निकाल लेते हैं।
 
आरोपियों ने कई घटनाओं को अंजाम देना देना स्वीकार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

अगला लेख