Hanuman Chalisa

मणिपुर में ATM card की जानकारियां चुराने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (14:29 IST)
इम्फाल। कार्ड रीडर के जरिए एटीएम कार्ड की जानकारियां चुराने में शामिल होने के आरोप में यहां 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ALSO READ: बड़ा झटका, ATM से पैसा निकालना हो सकता है महंगा, RBI से एटीएम ऑपरेटर्स ने की मांग
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शहर में क्वाकेथल सेगा रोड के स्थानीय लोगों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को उस समय पकड़ा गया, जब वह एक एटीएम काउंटर में डेबिड कार्ड की जानकारियां चुराने की कोशिश कर रहा था तथा उसे बाद में गुरुवार को पुलिस को सौंप दिया गया।
 
पुलिस अधीक्षक अपराध जांच विभाग-अपराध शाखा (सीआईडी-सीबी) जॉयसे लालरेमावी ने बताया कि शख्स से पूछताछ के बाद उत्तर एओसी इलाके से 2 अन्य लोगों को पकड़ा गया।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से कई मोबाइल फोन, दस्तावेज और एटीएम कार्ड की जानकारियां बरामद की गईं। एटीएम की इस तरह की ठगी में डेबिड कार्ड की निजी जानकारियों को चुराने के लिए गुप्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है।
 
लालरेमावी ने बताया कि 3 गिरफ्तार लोगों में से 2 दिल्ली के जबकि 1 हरियाणा निवासी है। आरोपी बुधवार को शहर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख