Hanuman Chalisa

एटीएम ही ले उड़े बदमाश, 12 लाख का फटका

Webdunia
गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (16:41 IST)
कुंवर राजेन्द्रपालसिंह सेंगर (कुसुमरा)
बागली/ कन्नौद(देवास)। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बहिरावद मार्ग जोड़ के समीप शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकान में लगा एसबीआई बैंक का एटीएम अज्ञात बदमाश सोमवार-मंगलवार की रात के मध्य लोडिंग वाहन में रखकर फरार हो गए।
 
घटना के समय एटीएम का चौकीदार चाय पीने के लिए घर गया था। मजे की बात यह है कि एटीएम से केवल 400 मीटर दूर ही पुलिस थाना भी स्थित है। घटना के बाद पुलिस द्वारा रात्रि गश्त में बरती जा रही लापरवाही भी उजागर हुई। साथ ही लोगों में सनसनी भी फैल गई।
 
पुलिस के अनुसार फरियादी रामस्वरूप पिता रमेशचंद्र सेन (43) निवासी अहिल्याबाई मार्ग कन्नौद ने रिपोर्ट लिखाई कि मैं एटीएम मशीन में नगद राशि लोड करने का काम करता हूं। मुझे आज सुबह एसबीआई बैंक शाखा कन्नौद के प्रबंधक ने फोन करके बताया कि बहिरावद रोड़ पर एटीएम मशीन बीती रात को 3 से 4 बजे के मध्य चोरी हो गई है। रात में एटीएम मशीन पर चौकीदार प्रहलाद सेन की ड्‌यूटी थी। पुलिस ने मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज किया।
 
टीआई आरके चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद बागली एसडीओपी दिलीप जोशी सतवास टीआई अमित सोनी, एफएसएल देवास से सुचिता पांडे सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हुए है। बदमाशों ने एटीएम मशीन ले जाने के लिए लोडिंग वाहन का उपयोग किया है। क्योंकि घटना स्थल पर लोडिंग वाहन के टायर के चिन्ह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे है। एटीएम पोर्टेबल था। एटीएम में करीब 12 लाख 41 हजार 400 रूपए थे।
 
रात को ड्‌यूटी पर तैनात चौकीदार प्रहलाद सेन ने बताया कि करीब 2.45 बजे पास में स्थित घर में चाय पीने के लिए गया था। लगभग 20-25 मिनट बाद वापस आकर लौटा तो देखा कि एटीएम मशीन अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए। इसकी सूचना तुरंत मैंने पुलिस को दी।
  
एटीएम में नगद राशि लोड करने वाले सीएमएस कंपनी कर्मचारी रामस्वरूप सेन ने बताया कि 25 नवम्बर को मशीन में 8 लाख रूपए लोड किए गए थे। तथा 4 लाख रुपए का पुराना बैलेंस मशीन में मौजूद था।
 
सुरक्षा को लेकर उठने लगे सवाल : एटीएम मशीन की सुरक्षा के लिए बैंक द्वारा चौकीदार की नियुक्ति की गई है। नगर में से होकर गुजरने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस द्वारा भी रात में गश्ती के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है। इसके बावजूद बदमाशों द्वारा एटीएम मशीन को उठा ले जाने की घटना के बाद नागरिकों में भय उत्पन्न हो गया है। साथ ही अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मौजूद पुलिस की कार्यप्रणाली व सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लग गए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए पूरा आसान प्रोसेस

Hormuz पर भारत को ईरान का भरोसा, सुरक्षित हैं भारतीय, ट्रंप ने दी ईरान को खत्म करने की चेतावनी

Malda उपद्रव मामले पर supreme court सख्त, SIR विवाद को लेकर अधिकारियों को बंनाया बंधक, CBI और NIA को जांच के आदेश

Vladimir Putin : क्या पुतिन ट्रंप को ईरान युद्ध से निकालने में कर रहे गुप्त मदद? रूस-CIA संपर्क से बढ़ी हलचल

Strait of Hormuz crisis : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे 400 जहाज, क्या अमेरिका पीछे हटेगा तो मच जाएगा वैश्विक तेल संकट?

सभी देखें

नवीनतम

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, देर रात विधानसभा सचिवालय खोलने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

LIVE: ईरान के मिसाइल और ड्रोन अटैक से दहला बहरीन

Weather Update : दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी, यहां बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

ईरान युद्ध से पाकिस्तान बेहाल, पेट्रोल 137.24 और डीजल 184.49 रुपए महंगा, जानिए क्या है नए दाम?

पुणे में भारी बारिश, सड़कें लबालब, पानी में तैरते दिखे वाहन

अगला लेख