UP में मंत्री संजय निषाद पर हमला, 6 लोगों पर FIR दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (12:08 IST)
Attack on minister Sanjay Nishad in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्‍यक्ष संजय निषाद पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
 
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। निषाद, भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं। कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संतकबीरनगर से भाजपा सांसद हैं और इस बार फिर भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात संजय निषाद मोहम्मदपुर कठार गांव पहुंचे, जहां गांववाले इकट्ठा हो गए और 2019 में चुनाव जीतने के बाद मंत्री और उनके बेटे के कथित रूप से गांव नहीं आने व सिर्फ वोट मांगने की शिकायत करने का आरोप लगाया।
ALSO READ: बंगाल में NIA टीम पर हमला : ममता बनर्जी ने उठाए रेड पर सवाल, अमित मालवीय ने किया पलटवार
सुरक्षा गार्ड ने बचाया और अस्पताल पहुंचाया : सूत्रों के मुताबिक, कुछ देर बाद ग्रामीणों और मंत्री व समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने मंत्री को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बृजेश सिंह ने बताया कि मंत्री के निजी सचिव विनोद कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि झड़प के दौरान लोगों ने मंत्री पर हमला कर दिया, जिससे मंत्री की नाक से खून बहने लगा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
 
संजय निषाद का अस्पताल परिसर में धरना : अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद संजय निषाद ने जिला अस्पताल के परिसर में धरना दिया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यजीत गुप्ता द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया।
ALSO READ: कूचबिहार में 2 TMC कार्यकर्ताओं पर हमला, भाजपा पर लगा आरोप
पुलिस मामले की जांच कर रही : उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांव के छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा फैलाना) 323 (स्‍वेच्‍छा से किसी को चोट पहुंचाना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर राघवेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, दिग्विजय यादव और अभिषेक यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानून व्यवस्था नियंत्रण में है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख