संभल में भारी तनाव, मस्जिद सर्वे के लिए आई टीम पर हमला, क्षेत्र छावनी में तब्दील

हिमा अग्रवाल
रविवार, 24 नवंबर 2024 (12:58 IST)
Shahi Masjid dispute : संभल जिले में मस्जिद के सर्वे के दौरान भीड़ ने टीम के ऊपर जमकर पथराव कर दिया, जिसके बाद वहां हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला शाही जामा मस्जिद का है। सरकार द्वारा मस्जिद के सर्वे करवाने के दौरान रविवार की सुबह सर्वे टीम को घेर लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भीड़ ने निशाना बनाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 3 लोगों की मौत हुई है। करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई और उपद्रवियों ने पुलिस की टीम पर पथराव करते हुए आगजनी भी कर दी, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लेते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी है।

वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम सहित पुलिस के डीआईजी मुनिराज मौके पर हैं। भीड़ द्वारा पथराव और आगजनी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

गौरतलब है कि संभल शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दावा पेश किया गया था। जिसके चलते कोर्ट ने शाही मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था। सर्वे टीम ने पुलिस से मदद लेते हुए जामा मस्जिद की तरफ कूच करने वाले सभी तीनों रास्तों को बंद कर दिया। पुलिस-प्रशासन को पहले ही आभास था कि सर्वे का विरोध हो सकता है, जिसके चलते पीएसी और आरआरएफ को पहले ही तैनात किया गया था। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी भी लगवाए हैं।
 
मिली जानकारी के मुताबिक संभल के उप जिलाधिकारी ने एसपी सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता ममलुकुर रहमान वर्क सहित 34 लोगों को पाबंद किया है। प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि अगर जैसे ही उसे सूचना मिलेगी कि कोई व्यक्ति शांति के लिए खतरा है या सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बन सकता है तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

संभल के एसपी ने कहा है कि बवालियों ने पुलिस-प्रशासन को टार्गेट करते हुए गाड़ियों में आगजनी की है। पुलिस उपद्रवियों को चिंहित करने का काम कर रही है और उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। भीड़ द्वारा किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। डीआईजी मुनिराज भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, उनके मुताबिक फिलहाल स्थिति नियत्रंण में है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख