पटना में बुलडोजर पर बवाल, अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, सिटी SP समेत कई घायल

Webdunia
रविवार, 3 जुलाई 2022 (14:55 IST)
बिहार की राजधानी पटना में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल यहां के नेपाली नगर और राजीव नगर में 70 अवैध मकानों को बुलडोजर के जरिए तोड़ा जा रहा है। इस बीच स्‍थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पथराव में पटना सिटी एसपी समेत कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, नेपाली नगर और राजीव नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हिंसक झड़प में तब्‍दील हो गई। स्‍थानीय लोगों के द्वारा मचाए गए बवाल को देखते हुए बुलडोजर को भी पीछे हटाना पड़ा। हंगामे के पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसूगैस के गोले बरसाने पड़े। इस बीच कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई। मौके पर करीब 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस बवाल में पटना सिटी एसपी समेत कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हुए हैं। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि जब मकानों को बनाया और इलाके को बसाया जा रहा था तब इलाके के सीओ और सरकारी कर्मचारी कहां थे।
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

अगला लेख