ऑटोरिक्शा चालक ने दिखाई ईमानदारी, महिला यात्री को लौटाया 1.6 लाख रुपए का सोने का हार

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (13:49 IST)
बेरहामपुर (ओडिशा)। ओडिशा के गंजाम जिले में 35 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक ने एक महिला यात्री को करीब 1.6 लाख रुपए का उसका सोने का हार लौटाकर वाहवाही बटोरी है। महिला कुछ दिन पहले गलती से ऑटोरिक्शा में यह हार छोड़ गई थी।

ऑटोरिक्शा चालक को शुक्रवार को अपने वाहन की सफाई के दौरान यात्री सीट के नीचे लगभग 30 ग्राम वजनी हार मिला। उसने शनिवार को पुलिस अधिकारियों और स्थानीय ऑटो चालक संघ के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में इसे न्यू बस स्टैंड पुलिस चौकी पर महिला को सौंप दिया। ऑटोरिक्शा ड्राइवर बुधवार को 30 वर्षीय महिला और उसके परिवार के सदस्यों को न्यू बस स्टैंड से गोपालपुर ले गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि महिला ने सोने का हार अपने पर्स में रखा था, लेकिन वह गलती से वाहन में गिर गया होगा जिसका महिला को पता भी नहीं चला।

घर पहुंचने के बाद उसे पता चला कि हार उसके पर्स में नहीं था और उसने तुरंत ऑटोरिक्शा चालक को फोन किया, जिसे वह पहले से जानती थी। उसने ऑटो में देखा, लेकिन उस दिन हार नहीं मिला।

चालक ने कहा, अपने ऑटोरिक्शा की सफाई के दौरान हार मिलने के बाद, मैंने पुलिस और महिला के परिवार को सूचित किया। पुलिस चौकी के प्रभारी नारायण स्वैन ने चालक की ईमानदारी की सराहना की।

आभूषण वापस मिलने से महिला को भी राहत मिली। महिला ने कहा, पिछले कुछ दिन से मेरी रातों की नींद हराम हो गई थी। अब मैं बहुत खुश हूं और ऑटोरिक्शा चालक की शुक्रगुजार हूं।(भाषा)
File photo

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

मायावती ने बताया, कैसे आएंगे बसपा के अच्छे दिन?

तेजस्वी का नए आरक्षण कानून को लेकर नीतीश को पत्र, सरकार पर लगाया टालमटोल का आरोप

बेटी से गैंगरेप के मामले में महिला भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने भी लिया एक्शन

अगला लेख