Hanuman Chalisa

राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द होगी कार्यवाही: अखाड़ा परिषद

Webdunia
सोमवार, 1 मई 2017 (06:37 IST)
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की यहां हुई बैठक में साधू सन्यासियों ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर एक 'भव्य राम मंदिर' निर्माण करने का संकल्प आज दोहराया। परिषद ने घोषणा की कि इस संबंध में अगली कार्रवाई पर निर्णय के लिए अयोध्या में एक बैठक की जाएगी।
 
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में देशभर के 13 अखाड़ों से आए प्रतिनिधियों ने 2019 में होने वाले कुंभ मेले से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
 
जूना अखाड़ा के प्रवक्ता विद्यानन्द सरस्वती के मुताबिक, 'आज हुई अखाड़ा परिषद की बैठक में राम जन्मभूमि पर मंदिर के मुद्दे पर भी प्रमुखता के साथ चर्चा की गई। इस बैठक में निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत धर्मदास भी शामिल थे।' महंत धर्मदास अयोध्या अयोध्या विवाद में पक्षकारों में से एक हैं। इस विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2010 में अपना फैसला सुनाया था और अब यह मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।
 
सरस्वती ने कहा, 'संत समाज ने संकल्प लिया कि राम मंदिर निर्माण के लिए अगली कार्यवाहीपर चर्चा के लिए जल्द ही अयोध्या में बैठक की जाएगी। इस बैठक की तिथि बाद में तय की जाएगी।' उन्होंने यह भी कहा कि आज की बैठक में कई धार्मिक नेताओं को शंकराचार्य की उपाधि देने के लिए काशी विद्वत परिषद की आलोचना की गई। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

Iran Missile Attack: एक रात में 9 देशों पर ईरान के हमले, कतर-UAE-सऊदी-बहरीन में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से मचा हड़कंप

MP : CM यादव ने कहा- राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं भाई-भाई, 5,055 करोड़ के निवेश से 3,530 रोजगार

ईरानी मिसाइलों से इजराइल में धमाके, न्यूक्लियर साइट के पास ‘आग के गोले’ गिरे, देखें वीडियो

Middle East संकट के बीच भारत सतर्क: अमेरिका से LPG लेकर मंगलुरु पहुंचा जहाज, सरकार ने पोर्ट चार्ज माफ किए

UP का जालौन बना जल संरक्षण का मॉडल, संतुलित भूजल और राष्ट्रीय स्तर पर मिली मजबूत पहचान

अगला लेख