राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को महंगी पड़ी रील, ऑनड्यूटी कर रही थी भोजपुरी गाने पर डांस

Webdunia
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (09:08 IST)
अयोध्या। अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों को भोजपुरी गाने पर वीडियो रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
 
अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर क्षेत्र में तैनात 4 महिला कॉन्स्टेबल का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक महिला कॉन्स्टेबल 'पतली कमरिया' गाने पर डांस कर रही है। वहीं दो कॉन्स्टेबल उसका सपोर्ट कर रही हैं। बगल में खड़ी एक अन्य कॉन्स्टेबल वीडियो शूट कर रही है।
 
10 सेकंड का यह वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वीडियो दोपहर में बनाया गया था, उस समय मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहता है।
 
अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों महिला सिपाहियों कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को गुरुवार को निलंबित करने के आदेश दिए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पंकज पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

रियासी आतंकवादी हमले पर एक्शन में NIA, जम्मू-कश्मीर के 2 जिलों में छापेमारी

सुनील जाखड़ का भाजपा को बड़ा झटका, पंचायत चुनाव से पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा

गुजरात में तमिलनाडु से तीर्थयात्रियों को ला रहा वाहन बाढ़ में फंसा, बचाव अभियान जारी

Weather Updates: देशभर के 8 राज्यों में बारिश का कहर, देरी वापसी करेगा मानसून, मुंबई में 6 की मौत

भोपाल में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, 3 गिरफ्तार

अगला लेख