‍जिम्मेदारी से पीछे हट गए आजाद, इस्तीफे की ‘टाइमिंग’ दुर्भाग्यपूर्ण

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (22:44 IST)
जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर कहा कि इस इस्तीफे और चिट्ठी की टाइमिंग बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
कांग्रेस नेता पायलट ने कहा कि गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के नाम एक लंबी चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी और इस्तीफे की जो टाइमिंग है, वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। 50 साल के लंबे अरसे तक पार्टी में तमाम पदों पर रहने के बाद आज देश और पार्टी के समक्ष जरूरत थी कि वह भाजपा के शासन के खिलाफ उन मुद्दों को उठाएं। 
 
आजाद की बातें सच्चाई से परे : उन्होंने कहा कि यह समय था संघर्ष का, सच्चाई को सामने रखने का और भाजपा का सामना करने का, ऐसे समय पर पार्टी छोड़ देना और जो तमाम बातें उस चिट्ठी में लिखी गई है, वो सच्चाई से परे है। पायलट ने कहा कि चाहे अनुभवी नेता हों या युवा, आज सभी को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिम्मेदारी से विपक्ष की भूमिका निभा रही है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र में संप्रग शासन के समय आजाद कई पदों पर रहे, लेकिन आज जरूरत इस बात की है कि हम सब मिलकर संघर्ष करें। लेकिन, आजाद ने ऐसे समय पार्टी छोड़ी है कि लगता है वह अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट गए। पायलट ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट रहेंगे और संघर्ष करते रहेंगे तथा भाजपा के ‘कुशासन’ के खिलाफ पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार

तुर्की के सेब क्यों खटक रहे हैं भारत की आंखों में, क्या है भारतीय सेब और टर्की के सेब में अंतर

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

अगला लेख