Hanuman Chalisa

आजम खान की सुरक्षा में कटौती, उन्हें अपनी हत्या किए जाने का डर

Webdunia
सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (08:07 IST)
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी से जु़ड़े कई नेताओं की सुरक्षा में कटौती की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, आजम खान, शिवपाल यादव और एसपी महासचिव रामगोपाल यादव की 'जेड प्लस सिक्योरिटी' को घटाकर वाय कैटेगरी सिक्योरिटी दी है। 
 
वहीं राम मंदिर आंदोलन के दौरान अगुवा नेताओं में रहे फायर ब्रांड नेता विनय कटियार को जेड श्रेणी की सुरक्षा का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार सपा नेता आशू मलिक, राकेश यादव, अतुल प्रधान समेत 100 नेताओं की सुरक्षा वापसी का आदेश दिया गया है, लेकिन अपने बयानों से खबरों में रहने वाले आजम खान ने सिक्योरिटी में हुई कटौती को उनको मिली मौत की धमकी से जोड़ दिया है। 
 
आजम खान ने कहा है कि ऐसे उदाहरण है, जहां लोगों की सुरक्षा में कमी की गई या सुरक्षा ले ली गई और बाद में उनकी हत्या हो गई। आजम खान ने कहा कि ये इत्तिफाक से ज्यादा लगता है कि शनिवार को मुझे धमकीभरा पत्र मिला और रविवार को मेरी सुरक्षा में कटौती कर दी गई। 
 
आजम खान अखिलेश यादव सरकार में सबसे ताकतवर कैबिनेट मंत्रियों में से एक रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में वो पहले रामपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई करने की भी बात कही है। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

यूपी में गोमाता के जरिए खेती में 'जीन क्रांति' की तैयारी, IIT कानपुर की खोज से बनेगी 15 गुना ज्यादा असरदार खाद

अगला लेख