Hanuman Chalisa

विदेशी कंपनियों को 5 साल में मोक्ष मिल जाएगा : रामदेव

Webdunia
सोमवार, 1 मई 2017 (08:00 IST)
सहारनपुर। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तरप्रदेश में योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब लग रहा कि उत्तरप्रदेश में कोई सरकार चल रही है। राजा वही अच्छा होता है जिसकी जनता से कोई दूरी न हो। बाबा रामदेव रविवार को सहारनपुर में योगी पद्मश्री भारतभूषण के जन्मोत्सव पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।
 
बाबा रामदेव ने कहा कि आज जितनी भी विदेशी कंपनियां भारत में अपने उत्पाद बेच रही हैं, वे सभी ईस्ट इंडिया कंपनी जैसी ही हैं। ईस्ट इंडिया कंपनी भी भारत में व्यापार करने नहीं आई थी बल्कि भारत को लूटने आई थी। उसी तरह आज जो विदेशी कंपनियां यहां व्यापार कर रही हैं उनका उद्देश्य भी भारत का विकास नहीं, बल्कि भारत को लूटना है। 
 
उन्होंने कहा कि पतंजलि अगले 5 वर्षों में इन विदेशी कंपनियों को मोक्ष दे देगी तथा अगले 5 वर्षों में देश के लाखों युवाओं को रोजगार देगी। वह भारतीय किसानों को अपने साथ जोड़कर उन्हें खेती की नई तकनीक की जानकारी देगी और उनका उत्पादन बढ़ाते हुए उन्हें फसल का अच्छा दाम देगी।
 
रामदेव ने कहा कि पतंजलि का 1-1 रुपया भारत देश के लिए है। पतंजलि देश के युवा नौजवानों को रोजगार देने का काम कर रही है और आने वाले समय में इसी तरह देश के युवाओं को रोजगार देती रहेगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख