बबीता फोगाट का दादरी में भारी विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2021 (09:22 IST)
भिवानी (हरियाणा)। महिला विकास निगम की अध्यक्ष बबीता फोगाट को यहां किसानों ने काले झंडे दिखाए तथा उनका जमकर विरोध किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बबीता फोगाट को वहां से निकाला। बबीता फोगाट केंद्र में भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर सरकार की नीतियां बताने एवं मास्क वितरण के लिए बिरहीकलां गांव आई थीं।

ALSO READ: UP BJP की आज दूसरी बैठक, चल रही है राजनीतिक उठापटक
 
रविवार को भाजपा नेता एवं महिला विकास निगम की अध्यक्ष बबीता फोगाट बिरहीकलां पहुंचीं तो दर्जनों किसान, मजदूर व सामाजिक संगठनों ने कृषि बिलों के विरोध में बबीता की गाड़ी का घेराव किया तथा काले झंडे दिखाए। करीब 10 मिनट तक सैकड़ों लोगों ने बबीता का घेराव जारी रखा तथा जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया तथा बबीता फोगाट की गाड़ी को वहां निकाला।

ALSO READ: इमरान का सशर्त बातचीत प्रस्ताव, भारत का दोटूक जवाब- पहले बंद करे आतंकवाद
 
सांगवान खाप के प्रधान और निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने बताया कि बबीता फोगाट सेनेटाइजिंग के लिए आई थीं जिसका किसानों ने विरोध किया और आगे भी सत्तारूढ पार्टियों के किसी नेता के किसी भी गांव में आने पर इसी प्रकार विरोध किया जाएगा।
 
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बबीता फोगाट कृषि कानूनों को लेकर सरकार के पक्ष में बोल रही हैं, इसतरह वह केवल सरकार में अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाहती है। उनका कहना था कि उन्हें किसानों से किसी प्रकार की हमदर्दी नहीं है जबकि देशभर के किसान बिलों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों से किसान सड़कों पर डेरा डाले बैठे हैं जबकि सरकार किसानों को डरा-धमकाकर घर भेजना चाहती है लेकिन किसान कृषि बिल रद्द होने के बाद ही घर जाएंगे।
 
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फोगाट एवं सांगवान खाप ने भाजपा व जजपा नेताओं का बहिष्कार किया हुआ है। अगर इन पार्टियों का नेता गांव में आएगा तो उसका विरोध किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल का ऐलान- अब किसी पार्टी से गठबंधन नहीं, गुजरात में AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

अगला लेख