UP में बेबी रानी मौर्य बनीं मंत्री, BJP ने की महिलाओं और दलितों को साधने की पहल

Webdunia
शनिवार, 26 मार्च 2022 (00:48 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आगरा ग्रामीण क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक बेबी रानी मौर्य को भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाकर पार्टी ने दलित और महिला दोनों को एकसाथ साधने की पहल की है।

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा की महापौर रह चुकीं 65 वर्षीय (जन्म तिथि 15 अगस्त 1956) बेबी रानी मौर्य जाटव समाज से हैं। बीएड और कला में परास्नातक बेबी रानी करीब तीन साल तक उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं और सितंबर, 2021 में उन्होंने कार्यकाल के समाप्ति से पहले अपने पद से त्याग पत्र दे दिया।

उसी दौरान बेबी रानी के सक्रिय राजनीति में आने की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। इसके बाद भाजपा ने उन्हें संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया और फिर विधानसभा चुनाव में उन्हें मौका दिया, जिसमें वह विजयी रहीं।

बेबी रानी राज्य बाल आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। इससे पहले 2007 में एत्‍मादपुर से भाजपा के टिकट पर भी उन्होंने चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। बेबी रानी के पति प्रदीप कुमार सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक के उच्चाधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

बेबी रानी ने 1995 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और तभी वह आगरा की महापौर भी बनी थीं। इसके बाद वह पार्टी संगठन में कई पदों पर रहीं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख